एनएमएमएस परीक्षा में रेलाडीह विद्यालय के पांच विद्यार्थियों का चयन
रांची, जून 12 -- तमाड़। राजकीय कृत मध्य विद्यालय रेलाडीह, बुंडू के पांच विद्यार्थियों का वर्ष 2025-26 की राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा में चयन हुआ है। प्रभारी प्रधानाध्यापक बसंत गुड़िया ने बताया कि लक्ष्मी कुमारी, ज्योति कुमारी, चेतन ऋषि मुंडा, रणदीप सिंह मुंडा और आरूषी कुमारी चयनित हुए हैं। चयनित विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन समिति ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना में मध्य विद्यालय शिवसागर के तीन छात्र सफल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.