औरैया, मार्च 2 -- औरैया, संवाददाता। सदर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय गोहना के छात्र प्रभात कुमार पुत्र संतोष कुमार ने वर्ष 2025 की नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा में चयनित होकर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर उसे सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान इंचार्ज प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश व सहायक अध्यापक कुलदीप सिंह, सुभाष रंजन द्विवेदी तथा अवधेश पोरवाल सहित समस्त स्टाफ ने प्रभात कुमार का तिलक कर माल्यार्पण के साथ स्वागत किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय में हर्ष का माहौल रहा और अन्य छात्रों को भी इससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। इंचार्ज प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश ने कहा कि प्रभात कुमार की सफलता यह सिद्ध करती है कि ग्रामीण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.