देवरिया, मार्च 16 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। कंपोजिट विद्यालय भाटपाररानी के सात विद्यार्थियों ने इस वर्ष राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) में चयनित होकर विद्यालय, शिक्षक परिवार, समाज और जनपद का नाम रोशन किया है।परीक्षा में चयनित कक्षा आठ के विद्यार्थियों में विवेक कुशवाहा (रैंक 24), इशरत जहां (रैंक 27), अविनाश (रैंक 31), आयुष कुमार (रैंक 40), अनन्या (रैंक 45), तेजस्वनी गुप्ता (रैंक 45) और मृत्युंजय (रैंक 45) शामिल हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती वंदना देवी सहित पूरे विद्यालय परिवार ने चयनित विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर, तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद माला और मेडल पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया तथा कापी-पेन सहित अन्य लेखन सामग्री भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.