बक्सर, अप्रैल 7 -- पेज-युवा के लिए --- लाभ होगा साक्षात्कार के माध्यम से शिक्षकों का चयन किया जायेगा पोषक क्षेत्र के बच्चों का नामांकन नजदीक के हाई स्कूल में बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले के 11 स्कूलों को मॉडल स्कूलों में बदला गया है। इन स्कूलों में उन बच्चों का नामांकन होगा जिसने एनएमएमएस (राष्ट्रीय आय-सह-शोध छात्रवृति) की परीक्षा पास किया है। उनका नामांकन संबंधित मॉडल स्कूल में होगा। वहीं इन विद्यालयों में जो बच्चे पहले पढ़ रहे है। वह अगली कक्षा में जायेंगे। क्योंकि इस सत्र से नया नियम आया है। इसलिए पुराने बच्चों पर यह नियम लागू नहीं होगा। परंतु नया नामांकन एनएमएमएस परीक्षा करने वाले छात्रों का ही होगा। साथ ही जिस पोषक क्षेत्र में मॉडल स्कूल है। उस पोषक क्षेत्र के बच्चों का नामांकन नजदीक के हाई स्कूल में होगा। इसके लिए विभाग की ओर से गाइ...