एनएमएमएस परीक्षा के लिए 16 तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
शाहजहांपुर, सितम्बर 3 -- शाहजहांपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा आठ में पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थियों को परीक्षा के बाद कक्षा नौ से 12 तक हर माह एक हजार रुपये की दर से वार्षिक 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए अभिभावक की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा सात की परीक्षा में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के 55 प्रतिशत और एससी-एसटी विद्यार्थियों के लिए 5 प्रतिशत की छूट के साथ अंक होना जरूरी है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। यह भी पढ़ें- NMMSS Scholarship: 9वीं से 12वीं के छात्रों को मिल रहे हैं 12 हजार, स्कॉलरशिप के लिए 30 सितंबर तक बढ़ी तिथि परीक्षा एक नवंबर को जिला स्तर पर होगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.