लखनऊ, सितम्बर 19 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) के आवेदन में छात्रों की मदद के लिए लखनऊ मंडल में हेलो एनएमएमएस हेल्पलाइन शुरू की गई है। हेल्पलाइन पर छात्र, शिक्षक और अभिभावक आवेदन से जुड़ी तकनीकी समस्या या अन्य जानकारी ले सकेंगे। यह भी पढ़ें- पूर्वदशम् व दशमोत्तर छात्रवृत्ति को करें आवेदनलाभार्थी जिलें मंडलीय मनोवैज्ञानिक विनोद कुमार ने बताया कि लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई, उन्नाव और रायबरेली के छात्र हेल्पलाइन का लाभ ले सकते हैं। हेल्पलाइन सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होगी। इसके लिए 8468946232 और 9456493943 नंबर जारी किए गए हैं। यह भी पढ़ें- मेधा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन अब 30 सितंबर तकआवेदन की अंतिम तारीख उन्होंने बताया कि एनएमएमएस परीक्षा के आवेदन की अंतिम तारीख भी ब...