मुंगेर, जुलाई 7 -- मुंगेर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष- 2026-27 के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) खोल दिया गया है और छात्रवृत्ति आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), बिहार के निदेशक सज्जन आर. ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (माध्यमिक शिक्षा) को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने पात्र विद्यार्थियों के आवेदन एवं सत्यापन की समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। मुंगेर के जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव ने बताया कि, जारी निर्देश के अनुसार, बीते 11 मार्च को आयोजित एनएमएमएसएस परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सत्र- 2026-27 में कक्षा नवम् की छात्रवृत्ति प्राप्...