भागलपुर, अक्टूबर 12 -- भागलपुर । केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दी है। पात्र छात्रों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन से पहले पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य है। योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति की राशि डीबीटी के जरिए बैंक खातों में भेजी जाती है। आवेदन जमा करने के बाद संस्थान नोडल अधिकारी 15 नवंबर तक और जिला नोडल अधिकारी 30 नवंबर, 2026 तक सत्यापन करेंगे। कक्षा नौवीं के पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति मिलती है, जिसे निर्धारित शैक्षणिक मानदंडों के अनुसार कक्षा 10वीं से 12वीं तक नवीनीकृत किया जा सकता है। आवेदन क...