रामपुर, मई 5 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय आगापुर की छात्रा आरती ने राष्ट्रीय आय में योग्यता पर आधारित प्रवेश परीक्षा (एनएमएमएसई) में 131 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जनपद में टॉप किया है। आरती के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर एनएमएमएसई नोडल प्रभाकर गौतम ने उनके निवास स्थान पर जाकर आरती को साइकिल भेंट कर सम्मानित किया। आरती ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों, शिक्षकों एवं मेंटर्स को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं। वही शिक्षकों ने इस उपलब्धि को विद्यालय के समस्त स्टाफ के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया और छात्रा के उज्जवल भविष्य की कीमनां की। इस अवसर पर छात्रा के पिता ,मेंटर शिक्षिका शोभा रानी शर्मा ,साइकिल मैन सत्येंद्र पांडे ,एआरपी संघ के जिला अध्यक्ष पृथ्वी सिंह , मनोज कुमार ,निमेष ,आफाक हुसैन आदि मौजूद रह...