कटिहार, अप्रैल 15 -- मनसाही, एक संवाददाता मंगलवार की सुबह एनएफ रेलवे के जीएम आशीष बंसल मनिया एवं कुरेठा स्टेशन का स्पेशल ट्रेन से निरीक्षण किया और दोनों स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों के साथ-साथ कटिहार से कुमेदपुरा तक बन रहे दोहरे रेल लाइन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जीएम कुरेठा स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन पर ही सवार रहे जिससे स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण अपनी समस्या नहीं रख पाए। कटिहार से कुरेठा तक लगभग 12 किमी की दूरी तक लाइन कंप्लीट होने की बात कही जा रही है। जीएम के दौरे को लेकर कुरेठा स्टेशन पर सभी रेलवे कर्मी चुस्त दुरुस्त दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.