एनएनएम कर्मचारियों को दो माह से मानदेय न मिलने पर नाराजगी
कन्नौज, मई 20 -- तिर्वा, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिर्वा में बुधवार को नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कार्यरत कर्मचारी ने अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। कर्मचारी मानदेय न दिए जाने से नाराज होकर सोमवार से काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारी गुरूवार को हड़ताल पर रहेगें। सीएचसी तिर्वा में कार्यरत नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कर्मचारियों को दो माह से मानदेय नहीं मिला। इस कारण उनको परिवार के भरण-पोषण से लेकर कई समस्याएं आ रही है। मानदेय दिए जाने को लेकर वह तीन दिन से काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों ने बुधवार को नो पेय, नो वर्क का नारा देकर कार्य बहिष्कार का आवाहन किया। यह भी पढ़ें- मानदेय न मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों ने जताया विरोध कर्मचारियों ने बताया कि गुरूवार को कोई भी कर्मचारी काम नहीं करेगा। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.