गौरीगंज, सितम्बर 10 -- अमेठी। राष्ट्रीय राजमार्ग-931 के प्रतापगढ़-अमेठी-गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग के चौड़ीकरण परियोजना से प्रभावित भू-स्वामियों को प्रतिकर भुगतान के लिए 11 सितंबर को ग्राम डेढ़पसार में विशेष संयुक्त शिविर लगाया जाएगा। शिविर दोपहर एक बजे से आयोजित होगा। इसमें अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह समेत राजस्व विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना से जुड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे। एडीएम ने बताया कि तहसील अमेठी क्षेत्र के परियोजना से प्रभावित 10 गांवों में ग्राम ताला, डेढ़पसार और सहजीपुर समेत कई गांवों के 50 प्रतिशत से अधिक भू-स्वामियों की भुगतान संबंधी पत्रावलियां अभी कार्यालय में प्राप्त नहीं हुई हैं। इससे प्रतिकर भुगतान लंबित है और राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य पर भी असर पड़ रहा है। प्रभावित भू-स्वामियों से शिविर ...