एनएच 9 पर भिड़ी कारें, मची अफरा तफरी
हापुड़, मई 20 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर दो कारों की उपैड़ा फ्लाई ओर के ऊपर जोरदार भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। हादसे के कारण मौके पर अफरा तफरी मच गई और सड़क के एक ओर यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। जानकारी के अनुसार शाहदरा मेंट्रो स्टेशन के पास के रहने वाले बाॅबी अपनी कार में सवार होकर ब्रजघाट से वापस दिल्ली की ओर जा रहा थे। जैसे ही बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एनएच 9 पर पहुंचे तो पीछे से आ रही एक अन्य गाड़ी के चालक ने आगे चल रही गाड़ी में टक्कर मार दी। पिछली गाड़ी जिम काॅर्बेट पार्क निवासी इबरान खान चला रहे थे और वहां भी दिल्ली की ओर जा रहे थे। हादसे के कारण मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.