एनएच-9 पर दो वाहनों की भिड़ंत, एक वाहन पलटा
हापुड़, जून 20 -- पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-9 पर शुक्रवार देर रात दो वाहनों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार, दोनों वाहन तेज गति से हाईवे पर जा रहे थे। इसी दौरान किसी कारणवश दोनों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक वाहन सड़क पर पलट गया। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया.
क्रेन की मदद से हटाया गया वाहन पुलिस ने क्रेन की सहायता से पलटे हुए वाहन को सड़क से हटवाकर किनारे कराया, जिसके बाद यातायात को सुचारु रूप से चालू कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.