हापुड़, जून 29 -- हापुड़ संवाददाता। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर सोमवार की सुबह को दर्दनाक हादसा हो गया। निजामपुर अंडरपास के पास ऊपर कार की चपेट में आकर एक महिला और पुरुष की मौत हो गई। बताया गया कि हादसे के बाद बाइक करीब 100 मीटर तक डिवाइडर से रगड़ते हुए गई थी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह को कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर बाइक सवार एक महिला और पुरुष बाइक पर सवार होकर गंगा स्नान करने के लिए ज...