हापुड़, जून 9 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर बछलौता फ्लाइओवर पर मंगलवार दोपहर हाइवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर आनन फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक मेरठ जनपद के किठौर थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रीपुर निवासी थे। दोनों नोएडा की एक कंपनी में काम करते थे और नोएडा से वापस अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को एक बाइक पर सवार होकर दो युवक गाजियाबाद से गढ़मुक्तेश्वर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र स्थित बछलौता फ्लाइओवर के पास पहुंचे तो उसकी ब...