एनएच 9 पर कार की चपेट में आकर टूरिस्ट बस के कंडक्टर की मौत
हापुड़, जून 12 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर राजाजी ढाबे के सामने सड़क पार कर रहे एक टूरिस्ट बस के कंडक्टर की कार की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश कर रही है। बदायूं जनपद के ग्राम ढेरपुर कलां थाना दातागंज निवासी वकील शाह एक टूरिस्ट बस पर कंडक्टर है। बुधवार रात मुरादाबाद से दिल्ली जा रही बस करीब 12 बजे राजाजी ढाबे पर आकर रुकी। बस में सवार यात्री खाना खाने लगे। इसी बीच कंडक्टर वकील शाह कुछ सामान लाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी बीच एक कार की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.