गया, अप्रैल 25 -- गया जिला अतिथि गृह में शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न सड़क परियोजनाओं की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे-83 (चाकंद से सिकरिया मोड़ तक) का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। टिकारी रोड निर्माण को अगले तीन महीनों में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अतिक्रमण हटाकर चौड़ीकरण कार्य तेज करने के निर्देशबारी रोड और डॉ. मेहरा रोड में अतिक्रमण को प्रमुख बाधा बताते हुए डॉ. कुमार ने अधिकारियों को शीघ्र अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन सड़कों का सात मीटर तक चौड़ीकरण किया जाना आवश्यक है। गया पुलिस लाइन रोड के चौड़ीकरण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है...