भागलपुर, मार्च 11 -- कहलगांव नगर में गांगुली स्कूल के निकट एनएच-80 पर मंगलवार की अहले सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से 65 वर्षीय एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर दर्द से कराह रहे वृद्ध को उठाकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले गई। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक फुलपैंट और कत्थई रंग का चेकदार शर्ट पहने हुए था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर पहचान के लिए एनटीपीसी कहलगांव स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है। देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। अनुमान है कि वृद्ध सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे या कहीं जा रहे थे, इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। थानाध्यक्ष श्यामला कुमार ने बताया कि मृतक के पास से पहचान से संबंधित कोई कागजात नहीं मिला है। शव की तस्वीर आसपास के थान...