भागलपुर, मई 3 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव शहर में निर्माणाधीन एनएच-80 पर सड़क ढलाई के कारण लागू की गई वन-वे व्यवस्था शनिवार को भारी पड़ गई। सुबह से लेकर देर शाम तक शहर भीषण जाम की चपेट में रहा, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड से लेकर गांगुली स्कूल तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे दिन वाहन रेंगते नजर आए। गांगुली पार्क चौक पर रात्रि में सड़क ढलाई का कार्य किया गया था। यह स्थान चौमुखी सड़क होने के कारण और बैरिकेडिंग के जरिए वन-वे परिचालन लागू किए जाने से सुबह से ही जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जो दिनभर बनी रही। यह भी पढ़ें- जाम के झाम में फंसकर लोग हुए पसीने पसीने जाम का असर शहर के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिला। साप्ताहिक हाट होने के कारण भीड़ और बढ़ गई, जिससे हाट रोड में बजरंगबली चौक तक तथा...