भागलपुर, जून 4 -- अकबरनगर, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर इन दिनों किसानों द्वारा सड़क पर मकई की फसल सूखाने का चलन वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। पैन गांव से लेकर मोतीचक तक कई स्थानों पर सड़क किनारे ही नहीं, बल्कि सड़क के हिस्से पर भी मकई, बालू और मिट्टी फैला दी गई है। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग की चौड़ाई सिमट गई है और दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासियों के अनुसार, सड़क पर फैली मकई के कारण दोपहिया वाहनों के पहिए अक्सर फिसल जाते हैं। यह भी पढ़ें- एनएच 80 पर लोग सूखा रहे है मक्का, हो सकता है हादसा वहीं तेज रफ्तार से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहन भी असंतुलित होने का खतरा झेल रहे हैं। खासकर रात के समय स्थिति और भयावह हो...