एनएच-80 पर भीषण हादसा, दो ट्रकों और स्कार्पियो के उड़े परखच्चे
मुंगेर, जुलाई 12 -- मुंगेर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय उच्च पथ 80 (एनएच-80) पर शुक्रवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेलिया तालाब के समीप दो अनियंत्रित ट्रकों और एक स्कार्पियो के बीच सीधी और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक और स्कार्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके चक्के तक निकल गए। इस हादसे के बाद से ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं और आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा देर रात करीब 12.30 बजे के बाद हुआ। सन्नाटे को चीरती हुई गाड़ियों के टकराने की आवाज इतनी तेज थी कि, आसपास के लोग सहम गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मचने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में किसी की जान जाने की खबर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.