एनएच-80 पर बदमाशों ने मारपीट कर लूटी कार, बरामद
मुंगेर, अगस्त 9 -- मुंगेर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर शनिवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक कार लूट ली। हालांकि, कार में लगे जीपीएस तकनीक की बदौलत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार, लखीसराय जिले के अशोक धाम निवासी चालक मनजीत कुमार अपने दोस्त दीपक कुमार और शिवम कुमार के साथ कार से मुंगेर आ रहे थे। सुंदरपुर गांव के पास गुटका खरीदने के लिए जैसे ही गाड़ी रुकी, तीन बाइकों पर सवार आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए तीनों युवकों के साथ मारपीट की और हथियार का भय दिखाकर मोबाइल, नकदी, सोने की चेन व लॉकेट छीन लिए। इसके बाद वे कार लेकर फरार हो गए。
वारदात की जानकारी वारदात के बाद पीड़ितों ने तुरंत परिजनों और हेमजापुर पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.