भागलपुर, मार्च 9 -- कहलगांव शहर में निर्माणाधीन एनएच-80 पर रविवार को पूरे दिन वाहनों की रफ्तार थमी रही। शाम होते-होते स्थिति और गंभीर हो गई तथा करीब दो घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। जाम की स्थिति ऐसी थी कि स्टेशन चौक से लेकर गांगुली स्कूल तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क पर चारों ओर वाहन रेंगते नजर आए और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएच-80 पर एक तरफ सड़क ढलाई के कारण वन-वे परिचालन किया जा रहा है। इसी कारण वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। शहर के बस स्टैंड से गांगुली स्कूल तक मुख्य सड़क पर लंबा जाम लग गया। इसका असर शहर की अंदरूनी सड़कों पर भी देखने को मिला। पुरानी बाजार रोड, गांगुली पार्क चौक से हाट रोड होते हुए बजरंगबली चौक तक तथा काजीपुरा रोड तक जाम की स्थिति फैल गई। जाम के कारण आमलोगों को काफी परेशानियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.