साहिबगंज, मई 2 -- मंडरो।मिर्जाचौकी एनएच-80 सड़क पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब रेलवे फाटक के पास यात्रियों से भरा एक टेम्पो अचानक बीच सड़क पर जल जमाव व गड्ढा नुमा सड़क पर पलट गया। घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई,लेकिन कई यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह भी पढ़ें- टेम्पू पलटने से पांच लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...