लखीसराय, अप्रैल 24 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के स्थानीय बाजार में एनएच-80 पर इन दिनों सामान उतारने और चढ़ाने वाली गाड़ियों के लगे रहने से यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। उन गाड़ियों से सामान उतारने और इन पर चढ़ाने को लेकर कोई समय निर्धारित नहीं रहता है। यही कारण है कि सुबह से लेकर देर रात तक एनएच-80 पर गाड़ियों को लगाकर सामान को उतारा और चढ़ाया जाता है। इस कारण से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। वैसे भी ऑटो और टैम्पो पूरे बाजार में जहां-तहां लगे रहते हैं। नगर परिषद के तीन वर्ष के गठन के बाद भी यातायात की व्यवस्था नहीं सुधारी गई है। यह भी पढ़ें- पुरानी बाजार संपर्क सड़क पर अतिक्रमण से परेशानी यह भी पढ़ें- एनएच 80 पर गाड़ियों के लगाने से कठिनाई यह भी पढ़ें- कुर्था बाजार में रूक-रूक कर लगता रहा जाम
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.