भागलपुर, मई 22 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। शिवनारायणपुर पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन एनएच-80 पर गुरुवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे अनाज लदा एक ट्रैक्टर और एक हाईवा कीचड़ में धंस गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हल्की बारिश के बाद निर्माणाधीन सड़क पर कीचड़ और दलदल जैसी स्थिति बन गई थी। इसी दौरान मक्का लेकर जा रहा ट्रैक्टर सड़क पर फंस गया। ट्रैक्टर के धंसते ही पीछे आ रहा एक हाईवा भी कीचड़ में फंस गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। सूचना मिलते ही शिवनारायणपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय मजदूरों की मदद से ट्रैक्टर पर लदे अनाज के बोरे...