एनएच 80 किनारे से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू
मुंगेर, मई 18 -- बरियारपुर। बरियारपुर में अंचलाधिकारी के निर्देश पर एनएच 80 किनारे से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया है। बरियारपुर बाजार से काली स्थान तक बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया। लेकिन यह अभियान आंशिक रहा। करीब एक किलोमीटर की दूरी में मात्र चार पांच जगहों पर ही सड़क किनारे से पक्की दीवार को आंशिक तोड़ा गया। कई लोगों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के पूर्व अतिक्रमित जगह को चिन्हित नहीं किया गया है। सिर्फ कुछ लोगों का आंशिक दीवार तोड़कर खानापूर्ति की गयी है। यह भी पढ़ें- एनएच 80 किनारे से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.