गढ़वा, दिसम्बर 19 -- गढ़वा, हिटी। तीन राज्यों यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ की सीमा पर अवस्थित सूबे के गढ़वा जिला मुख्यालय से होकर दो एनएच गढ़वा-मुरीसेमर एनएच 75 और गढ़वा-अंबिकापुर एनएच 343 गुजरती हैं। उसके कारण दोनों ही सड़कों पर वाहनों का दबाव अधिक होता है। बदले मौसम में शाम होते ही कोहरा का असर वाहनों के परिचालन पर दिखने लगा है। उक्त दोनों ही महत्वपूर्ण सड़कों पर सरपट दौड़ने वाली वाहनों की गति धीमी हो गई है। एनएच 343 पर दो बड़े और सडक के किनारे औसत छह जलाशय हैं। उसके कारण कोहरे का असर अधिक होता है। अन्नराज घाटी में देर शाम होते ही घना कोहरा होने लगता है। उससे अधिक परेशानी बाइक व अन्य वाहन चालकों को हो रही है। घाटी के किनारे ही अन्नराज डैम होने से दो तीन किमी में कोहरा बना रहता है। जैसे-जैसे रात बढ़ती है कोहरा और घना हो जाता है। रात में बिहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.