रुद्रपुर, फरवरी 25 -- किच्छा, संवाददाता। एनएच- 74 पर लालपुर में सड़क दुघर्टना में ट्रक का डीजल टैंक फट गया। जिसके कारण सारा डीजल सड़क पर फैल गया। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंच कर पानी की बौछार से सड़क से डीजल साफ किया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। मंगलवार रात्रि लगभग नौ बजे लालपुर में महिंद्रा फैक्ट्री के निकट सड़क दुर्घटना में 18 टायरा ट्रक का डीजल टैंक फट गया। जिससे सारा डीजल सड़क पर फैल गया। सड़क पर डीजल फैलने से वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों ने पानी की बौछार से सड़क पर फैले डीजल को धोया। जिससे बड़ा हादसा बच गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हाईवे हटाया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.