काशीपुर, फरवरी 18 -- बाजपुर। सात फरवरी को फिदानगर चौराहे के पास हुए सड़क हादसे में महिला की मृत्यु के मामले में केलाखेड़ा पुलिस ने डंपर के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ग्राम नींदरू खास, जिला बिजनौर निवासी इकबाल अहमद पुत्र शकील ने पुलिस को बताया कि वह सात फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे कार से काशीपुर से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। जब वे केलाखेड़ा बाईपास स्थित फिदानगर चौराहे पर पहुंचे, तभी डंपर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार इकबाल की भाभी बिजनौर निवासी रशीदा पत्नी आरिफ की मौत हो गई। जबकि अन्य सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.