मुजफ्फर नगर, जुलाई 21 -- रविवार की देर रात को दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर फुलत अंडरपास के समीप हुए सडक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम पर भेजा। हादसे में हुई युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है। रतनपुरी थाना क्षेत्र के फुलत गांव निवासी राजन पुत्र राकेश रविवार की देर रात को दिल्ली की ओर से आई बस से हाईवे पर फुलत अंडरपास के समीप उतर रहा था। यह भी पढ़ें- हाइवे पर डंफर की टक्कर से बाइक सवार आगरा के दो युवकों की मौत बस से उतरते ही उसी साइड से तेज गति से आई बाइक सवार ने युवक को टक्कर मार दी। बाइक पर दो युवक सवार थे। टक्कर लगते ही तीनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घटना के...