एनएच-58 आज रात 12 बजे से सभी वाहनों के लिए बंद
मेरठ, अगस्त 4 -- नेशनल हाइवे-58 को आज रात यानी मंगलवार रात 12 बजे से हर तरह के वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। एक लेन को कांवड़ियों के लिए पहले से आरक्षित किया गया है। दूसरी ओर की लेन पर अब केवल आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के वाहन और पुलिस द्वारा जारी पास लगे वाहन ही चल सकेंगे। वहीं, 7-8 अगस्त से इन वाहनों को भी पूरी तरह से हाईवे पर बंद कर दिया जाएगा। फिलहाल परतापुर से लेकर उत्तराखंड बार्डर तक यह व्यवस्था मंगलवार रात से लागू की जाएगी। एसएसपी मेरठ अविनाश पांडेय ने बताया कि चार अगस्त की रात 12 बजे से एनएच-58 की दोनों ओर की लेन को वाहनों के लिए प्रतिबंधित यानी बंद कर दिया जाएगा। बताया कि हरिद्वार से मुजफ्फरनगर होकर मेरठ आने वाले सभी वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा और इन्हें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे या मुजफ्फरनगर से मीरापुर होते हुए बहसूम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.