देहरादून, जून 29 -- सतपुली। राष्ट्रीय राजमार्ग 534 गुमखाल-सतपुली मार्ग पर चल रहे चौड़ीकरण कार्य में कथित लापरवाही और अव्यवस्थाओं के विरोध में सोमवार को युवा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा。 यह भी पढ़ें- एनएच-534 गुमखाल-सतपुली मार्ग पर लापरवाही के खिलाफ गरजे युवा कांग्रेस, गढ़वाल आयुक्त को सौंपा ज्ञापनलापरवाही का आरोप ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग और निर्माण कार्य कर रही कंपनी शिवालिक इन्फैक्ट्रा की लापरवाही एवं अव्यवस्थित कार्यशैली के कारण यह मार्ग आम लोगों के लिए जानलेवा बन गया है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि रविवार को बोल्डर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। इससे पहले भी इसी मार्ग पर कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही क...