एनएच 531 पर दरौंदा बाजार से हटाया गया अतिक्रमण
सीवान, जून 11 -- दरौंदा, एक संवाददाता। एनएच 531 के दरौंदा बाजार पर विभिन्न दुकानदारों व स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था। माननीय न्यायालय के निर्देश पर बुधवार को अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान स्थानीय दुकानदार के द्वारा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। स्थानीय दुकानदारों ने इस करवाई का विरोध भी किया। जेसीबी को रोकने का प्रयास किया गया। कुछ दुकानदारों का कहना था कि हमे नोटिश ही नहीं मिला है। बिना नोटिस दिए कैसे दुकान को तोड़ा जा सकता है। प्रशासन ने सूझबूझ से कुछ दुकानों को छोड़कर बाकी को एनएच की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। अतिक्रमण हटाने के दौरान सीओ वेद प्रकाश नारायण ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पर यह अतिक्रमण हटाया जा रहा है। एनएच की जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं किया जाना है। साथ ही एनएच के किनारे पार्किंग को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.