सीवान, मार्च 16 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एनएच 551 के जीर्णोद्धार का कार्य अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच रहा है। छपरा-जीरो माइल से गोपालगंज तक की करीब 95 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क को दुरुस्त करने के लिए एनएचएआई ने कमर कस ली है। विभाग अब सड़क निर्माण के साथ-साथ अतिक्रमण और स्वच्छता को लेकर भी कड़े कदम उठा रहा है। एनएचएआई ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि नेशनल हाईवे की जमीन पर पड़ने वाले किसी भी बाजार, चौक या चौराहे पर कोई भी दुकान संचालित नहीं होगी। सड़क के दोनों तरफ के अतिक्रमण को हटाने के लिए एनएचएआई द्वारा संबंधित दुकानदारों को नोटिस दिया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क को चौड़ा और सुरक्षित बनाना है ताकि यातायात में कोई बाधा न आए। इसको लेकर छपरा बार्डर तक दो सौ से अधिक दुकानदारों को नोटिस दिया जा चुका है। ताकि एनएच की जमीन पर किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.