एनएच-522 फोरलेन निर्माण में भेदभाव का आरोप, मुआवजे की विसंगति पर भड़के रैयत
हजारीबाग, जून 23 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। एनएच-522 फोरलेन निर्माण के लिए चल रहे भूमि अधिग्रहण में मुआवजे को लेकर टाटीझरिया और होलंग के रैयत ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। जमीन अधिग्रहण और मुआवजे के मूल्यांकन में बड़े पैमाने पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। सांसद को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि टाटीझरिया (थाना नंबर-176) और होलंग (थाना नंबर-177) में वर्तमान में एनएच-522 के दोनों ओर फोरलेन निर्माण के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है।नेशनल हाईवे के किनारे स्थित यह पूरी जमीन पूरी तरह से व्यावसायिक व कमर्शियल उपयोग की है, जहां लोग दुकानें और अन्य व्यापार चलाकर अपने परिवार का जीवनयापन कर रहे हैं। रैयतों को मुआवजा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.