एनएच-522 पर पुलिस की रातभर छापेमारी
चतरा, जून 14 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस रेस हो गई है। वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर चतरा जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शनिवार देर रात सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में एनएच-522 पर शिला ओपी प्रभारी हरिश्चंद्र तिरवार के नेतृत्व में पुलिस ने नियमों का उल्लंघन कर तेज व लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस ने मौके से दो हाइवा और एक ट्रक को जब्त किया। शिला ओपी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए तीनों वाहनों को नियमानुसार जुर्माना वसूलने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) चतरा के समक्ष भेज दिया गया है। उन्होंने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.