घाटशिला, अप्रैल 11 -- बहरागोड़ा।बरसोल थाना क्षेत्र के दारिसोल स्थित राधा रानी होटल के समीप एनएच 49 पर शनिवार को एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार जगन्नाथपुर गांव निवासी कार्तिक बागाल अपने घर से बाइक पर सवार होकर दारिसोल बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राधा रानी होटल के सामने विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार्तिक बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलुहान हो गए। वहीं घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाई गई और घायल कार्तिक को बहरागोड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी स्थिति में सुधार न होते देख और हालत को गंभीर दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.