घाटशिला, मार्च 16 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के ओम स्टोर के समीप एनएच-18 पर शनिवार की देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टला। रांची से सब्जी लादकर कोलकाता की ओर जा रहा छह चक्का वाहन जेएच 01 जीएच 1499 अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराते हुए बीच सड़क पर ही पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, वाहन चालक को अचानक झपकी आ गई थी जिसके कारण उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार वाहन पहले सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराया और फिर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद वाहन में लदी हरी सब्जियों के बोरे पूरी सड़क पर बिखर गए, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची वाहन के अंदर फंसे चालक और सह-चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.