गुमला, मार्च 25 -- गुमला प्रतिनिधि। गुमला-रांची नेशनल हाईवे 43 पर नागफेनी स्थित साहू ढाबा के समीप बुधवार शाम करीब 7.30 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और उसकी तीन वर्षीय बेटी की मौत हो गई,जबकि पत्नी व दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों की पहचान पतिया बरहाटोली निवासी 30 वर्षीय कुलदीप गोप और उसकी तीन वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार कुलदीप अपनी पत्नी जयंती देवी और दो जुड़वा बेटियों के साथ बाइक से सिसई की ओर जा रहा था। इसी दौरान रांची की ओर से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.