जामताड़ा, मार्च 17 -- एनएच-419 सड़क पर बनी नवनिर्मित पुल व एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त,ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन जामताड़ा, प्रतिनिधि।एनएच-419 पर बुधुडीह के समीप नवनिर्मित पुल पर आवागमन शुरू होने के दूसरे दिन ही पुल को जोड़ने वाली एप्रोच रोड की ढलाई क्षतिग्रस्त हो गई। पुल की ढलाई क्षतिग्रस्त होने से सरिया(लोहे का छड़) भी बाहर निकलने लगा है। लिहाजा मंगलवार को ग्रामीणों ने एनएच-419 सड़क पर बनी नवनिर्मित की पुल की निगरानी व गुणवत्ता पर सवाल किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल के भविष्य पर अभी से ही खतरा मंडराने लगा है। जिससे आवागमन करने वालों पर खतरा मंडराने लगा है। इस पुल की हालत इतनी खराब है कि यह अब जानलेवा साबित हो सकता है। पुल के तैयार होते ही उसमें बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई है। जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने ...