एनएच-39 से प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क बदहाल
रांची, जून 24 -- रातू, प्रतिनिधि। एनएच 39 से प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाली से परेशान स्थानीय लोग अब अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में हैं। ब्लॉक रोड किनारे रहने वाले लोगों और दुकानदारों का कहना है कि हल्की बारिश में ही प्रखंड मुख्यालय की सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। सिर्फ 10 मिनट की बारिश में ही सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाता है, जिससे आवागमन ठप हो जाता है। काठीटांड से ठाकुरगांव जाने वाली इस सड़क के एक किलोमीटर के दायरे में रातू थाना, प्रखंड सह अंचल कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कई प्राइवेट अस्पताल, पावर सब स्टेशन, जेसीईआरटी, डायट, साप्ताहिक एतवार बाजार और श्मशान घाट स्थित हैं। इसके बावजूद प्रशासनिक नजरअंदाजी के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड में अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.