एनएच-39 की ध्वस्त पटरियां बन रही घातक
सोनभद्र, जून 30 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा से रेनुकूट के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग-39 की जर्जर पटरियां घातक साबित हो रही है। भारी वाहनों की संख्याओं निरन्तर वृद्धि के कारण अनपरा से डिबुलगंज के बीच सघन आबादी क्षेत्र दो पहियां वाहनों से चलना मुश्किल हो गया है। बारिश में सड़क-पटरियों के गड्ढें पानी भर जाने से बेहद खतरनाक हो रहे है जिनमें आये दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार बन रहे है। अनपरा थाने से महज तीन सौ मीटर दूर एक बड़ा हादसा होते हुए तब बाल बाल बचा जब एक तेज रफ्तार यात्री बस का चक्का सामने से आ रहे वाहन को बचाने में ध्वस्त पटरियों में फंस गया। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से बस पलटने से बंच गयी। हालांकि इस दौरान हाइवे पर लम्बा जाम लग गया और यात्री प्रशासन को कोसते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.