गढ़वा, अप्रैल 25 -- गढ़वा। गढ़वा-अंबिकापुर एनएच 343 पर पिछले 24 घंटे में तीन सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौत और तीन अन्य घायल हो गये। शनिवार को सदर थाना क्षेत्र के सोह के पास स्कूटी सवार युवती को ट्रक ने कुचल दिया। उससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को अन्नराज घाटी में राजनांदगांव से लातेहार जा रही चावल लदी ट्रक पलटने से चालक और व्यवसायी घायल हो गये। शनिवार को रंका थाना क्षेत्र के हुरदाग के पास बिलासपुर से कोयला लेकर आ रही ट्रक पलट गई। इन दिनों एनएच पर सडक दुर्घटनाओं तेजी आई है। लोगों ने प्रशासन से एनएच पर सीमित गतिसीमा और ड्राइवर के नशा में होने की जांच करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- ट्रक पलटने से चालक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...