बिजनौर, अप्रैल 9 -- बिजनौर। जिले के एनएच-34 पर ग्राम झलरा में नजीबाबाद-बिजनौर हाईवे निर्माण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बिना सूचना के मंगलवार की देर रात बिजनौर-नजीबाबाद मार्ग पर गांव झलरा के पास खुले क्रासिंग को बंद करने पहंुचे एनएचएआई के कर्मचारियों को ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर ग्राम झलरा के सामने क्रासिंग खुलवाने की मांग की है। बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे कई गांवों के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एनएच-34 का निर्माण कार्य शुरू होने से पहले पीएनसी कंपनी के अधिकारियों ने गांव के सामने क्रॉसिंग देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब कंपनी अपने वादे से पीछे हट रही है। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे कंपनी के कर्मचारियों ने बिना किसी पूर्व सूचना के पहले से बनी क्रॉसिंग को बंद करने का प्रयास किया। इस...