पाकुड़, मई 4 -- प्रखंड के अंचल कार्यालय में एनएच-333ए सड़क से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु सोमवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान अंचलाधिकारी मनोज कुमार उपस्थित रहे। शिविर में कुल 14 मामले सामने आये। जो सुंदरपुर, तारापुर, हिरणपुर खास समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े थे। इन मामलों में मुख्य रूप से मुआवजा भुगतान में आ रही अड़चनें और आपसी विवाद शामिल रहे। अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्राप्त मामलों का निपटारा प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी प्रभावित लोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं। मौके पर सीआई सौरव सुमन, कर्मचारी प्रकाश मुर्मू आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.