पाकुड़, मई 23 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। एनएच 333 ए सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को जब्त किया है। जब्त किए गए वाहनों में एक मोटर ग्रेडर, एक जेसीबी, एक वाटर टैंकर सहित अन्य वाहन शामिल हैं। यह कार्रवाई डीटीओ मिथिलेश चौधरी के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान डीटीओ सड़क निर्माण स्थल से गुजर रहे थे। इसी क्रम में रामनाथपुर गांव के समीप चल रहे निर्माण कार्य में लगे वाहनों के आवश्यक कागजात की जांच की गई। जांच के दौरान संबंधित वाहन चालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सभी वाहनों को जब्त कर थाने की अभिरक्षा में रखा गया है। डीटीओ मिथिलेश चौधरी ने बताया कि सभी वाहनों के कागजातों की जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद सड़क ...