एनएच-33 पर होटल माउंट व्यू के पास हादसा, तीन वाहन टकराए
जमशेदपुर, मई 21 -- नेशनल हाईवे-33 पर होटल माउंट व्यू के समीप सोमवार को ट्रेलर, पिकअप वैन और कार आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों वाहन तेज गति में एनएच-33 पर चल रहे थे। इस दौरान अचानक एक वाहन अनियंत्रित हो गया, जिसके बाद ट्रेलर, पिकअप वैन और कार के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हादसे के बाद एनएच-33 पर कुछ समय तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस की सक्रियता से यातायात सामान्य किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.