एनएच-33 के गड्ढों और धूल से राहगीरों की जिंदगी खतरे में
जमशेदपुर, अगस्त 1 -- टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) की हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही है, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। पूरे मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं और धूल उड़ रही है, पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस मार्ग पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर के काम और बरसात के कारण तो लोग जान जोखिम में डालकर चल रहे हैं। पारडीह से लेकर बालीगुमा तक कई जगह गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए तो कहीं जगह मिट्टी बहकर सड़क पर आ जाने के कारण लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। धूल उड़ने को लेकर कई बार आंदोलन हो चुका है, पर एक दो-दिन ठीक रहने के कारण स्थिति जस की तस हो जाती है। कई जगह सड़क संकरी हो जाने के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने इसको लेकर शुक्रवार से अभियान शुरू किया, ताकि स्थिति में सुधार हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.